राज्य
12-Apr-2026


--छात्र को सम्मानित करते शिक्षक हाथरस (ईएमएस)। एसबीएस हायर सेकेंडरी स्कूल रुदायन गोपी के छात्र ओम शर्मा का लखनऊ स्थित सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में चयन होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। छात्र की इस उपलब्धि पर विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।कार्यक्रम में प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य विनय चतुर्वेदी एवं डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने ओम शर्मा को अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण तैयार किया जा रहा है, जिससे छात्र बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। वहीं डायरेक्टर मित्रेश चतुर्वेदी ने अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा निखारने में सक्रिय भूमिका निभाने और घर पर शिक्षा के अनुकूल वातावरण देने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026