अभिनंदन समारोह में मौजूद क्षत्रिय समाज के गणमान्य हाथरस (ईएमएस)। बोहरे वाली देवी मंदिर स्थित रूपनगर कॉलोनी में आर.बी.एस. पब्लिक स्कूल प्रांगण में ‘न्यू राधाकृष्ण सेवा समिति’ द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज की प्रमुख विभूतियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान पूरा परिसर “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष से गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।समारोह के केंद्र में शोभायात्रा के अध्यक्ष अनिल सिसोदिया रहे, जिन्हें समिति की ओर से केसरिया साफा और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मंच पर प्रहलाद सिंह सिसोदिया, मतेंद्र सिंह गहलोत, ठाकुर जोगेंद्र सिंह, संदीप ठाकुर और मोहित चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।समिति के नेतृत्व में युवाओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में मनीष पंडित, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र सिंह पौरुष, राजकुमार सिंह, नरसिंह सिसोदिया, उदय राणा, पवन गहलोत, अंकुर, राहुल, राजेश पौरुष और मुकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने आगामी मेले को भव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। संचालन रन सिंह सिसोदिया ने किया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026