राज्य
12-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस)। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शहर में प्रेम, अहिंसा और दया के प्रेरणास्रोत श्री अक्रूर महाराज की विशाल शोभायात्रा बैंड-बाजों एवं भव्य झांकियों के साथ सासनी में निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः बारहसैनी धर्मशाला में यजमानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ से हुआ।इस अवसर पर शोभायात्रा के संस्थापक नमेश चंद्र वार्ष्णेय एवं सहसंस्थापक चंद्र प्रकाश वार्ष्णेय सहित अन्य दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।शोभायात्रा गोला कुआं महादेव मंदिर, पारस कॉलोनी से प्रारंभ होकर बजरिया, अयोध्या चौक, कन्या इंटर कॉलेज मार्ग, विष्णुपुरी, आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग, बस स्टैंड, कमला बाजार, गांधी चौक और पथवारी रोड होते हुए पुनः गोला कुआं महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई।शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकियों और बैंड की धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, जिससे पूरा शहर भक्तिमय हो गया। विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। अक्रूर महाराज की आरती समिति के सदस्यों द्वारा विधि-विधान से की गई।यात्रा के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी वार्ष्णेय युवा संगठन ने संभाली, जबकि सुरक्षा व्यवस्था पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में वार्ष्णेय समाज के लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026