राज्य
12-Apr-2026


--सम्‍यक पुस्तकालय में आयेाजित प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथिगण हाथरस (ईएमएस)। गांव रूदायन रोड स्थित सम्यक पुस्तकालय एवं वाचनालय में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और महापुरुषों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।कार्यक्रम का आयोजन दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया और डॉ. भीमराव अम्बेडकर शैक्षिक एवं सामाजिक विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें 57 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुभारंभ तथागत बुद्ध, ज्योतिबा फुले और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर किया गया।प्रतियोगिता में बच्चों ने पेंसिल, स्केच और रंगों के माध्यम से महापुरुषों के चित्र एवं सामाजिक विषयों पर आधारित आकर्षक कलाकृतियां प्रस्तुत कीं। प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित किया गया, ताकि सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखा सकें।आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम और पुरस्कार वितरण 18 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026