राज्य
इन्दौर (ईएमएस) एक सनसनीखेज और शर्मनाक मामले में नहा रही महिला का विडियो बनाने वाले बदमाश के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पीड़िता महिला ने कृष्णा नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते बताया कि वह अपने घर के वॉशिंग एरिया में नहा रही थी, तभी ऊपर स्थित हॉस्टल के कमरे से कृष्णा ने खिड़की से झांककर उसका वीडियो बनाने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू करते हॉस्टल की भी जांच शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 12 अप्रैल 2026