प्रधानाचार्य के निर्देशन में विद्यार्थियों को मिलीं किताबें --विद्यापीठ में निशुल्क किताब वितरण करते हुए हाथरस (ईएमएस)। कस्बा सासनी में स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा प्रदत्त निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. अग्रवाल ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि निःशुल्क पुस्तक वितरण शिक्षा का अधिकार अधिनियमके तहत एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। सरकार की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक बाधाएं बच्चों की पढ़ाई में रुकावट न बनें। नई पुस्तकें पाकर छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। अभिभावकों ने भी सरकार और विद्यालय प्रशासन की इस व्यवस्था की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से शिक्षक संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार एवं यश कुशवाहा उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी अनुशासन के साथ अपनी पाठ्यपुस्तकें प्राप्त कीं। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026