--भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी हाथरस (ईएमएस)। भारतीय किसान संघ सासनी की कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस संबंध में रमनपुर स्थित संघ कार्यालय पर आयोजित बैठक में संगठन ने भूपेंद्र शर्मा को सासनी नगर का नया अध्यक्ष घोषित किया। ब्रज प्रांत अध्यक्ष दिनेश शाह ने उन्हें शीघ्र नई टीम गठित कर जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए। वहीं हाथरस नगर से मदन गोपाल को जैविक प्रमुख मनोनीत किया गया।बैठक में आगामी 21 अप्रैल को आगरा रोड स्थित गिजरोली सरस्वती विद्या मंदिर में होने वाले ग्राम समिति सम्मेलन की रूपरेखा भी तय की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ।सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी एलएम अनिल गुप्ता को दी गई, जबकि मंच व्यवस्था वीरपाल सिंह, माधवी सिंह, मनोज मिश्रा और मदन गोपाल को सौंपी गई। भोजन व्यवस्था रघुवर दयाल शर्मा और विष्णु कुमार शर्मा को दी गई, जबकि जल व विद्युत व्यवस्था जय गोपाल, संजीव शर्मा और भूपेंद्र शर्मा देखेंगे। अतिथि सत्कार की जिम्मेदारी हरेंद्र शर्मा को सौंपी गई।बैठक में संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह रामकृष्ण ने आगामी 15 अप्रैल को आयोजित कृषि प्रबुद्ध कार्यक्रम की जानकारी दी।बैठक में मुकेश पाठक, विष्णु कुमार शर्मा, रघुवर दयाल शर्मा, वीरपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 12 अप्रैल 2026