दमोह (ईएमएस)। पंजाबी महिला विकास समिति, दमोह द्वारा बैसाखी एवं खालसा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति की सभी महिलाओं एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया और पूरे कार्यक्रम को हर्षाल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का सफल संचालन काजल जुनेजा एवं मनमीत अजमानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में नीतू गाँधी ने खालसा स्थापना दिवस एवं बैसाखी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके पश्चात अनमोल द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का मन मोह लिया। इसके बाद सामूहिक नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें काजल जुनेजा, मंजू होगेन्या, सोनिया अरोरा, सूची अरोरा, पायल खत्री रावत, कुलजीत खंडूजा, गोल्डी खत्री तथा डॉ. ऋतु दुआ सहित कई अन्य सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान शहर की सम्माननीय महिलाओं का सम्मान डॉ. ऋतु दुआ एवं सोनिया अरोरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बैसाखी से संबंधित विभिन्न रोचक खेलों का भी आयोजन किया गया तथा समय पालन को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिताएं भी रखी गईं।पूरे कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। यह आयोजन सांस्कृतिक एकता, परंपरा और उत्सव की भावना का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। ईएमएस / 12/04/2026