क्षेत्रीय
12-Apr-2026


- विधि विरोधी बालको से कीमती 2,70,000/- रूपये का मोबाईल किया बरामद भोपाल(ईएमएस)। भोपाल शहर में शरीर संबंधी ,सम्पत्ति संबंधी एवं नशे के अवैध कारोबार के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के संबंध मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत् प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए मोबाईल चोरी के विधि विरोधी बालको को गिरफ्तार कर कीमती 270000 रूपये का मोबाइल बरामद करने मे सफलता अर्जित की हैं। घटना का संक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 11.04.26 आवेदक गुलाम रजा पिता जावेद अली उम्र 24 साल निवासी मकान नंबर 08 संजय नगर कालोनी नियर रेलवे स्टेश भोपाल ने रिपोर्ट किया कि घोडा नक्काश पर प्ले स्टोर मोबाईल नाम से मोबाईल की दुकान मे रखे दो मोबाईल जिसमे एक सेमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 व एक सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 कीमती करीबन 2,70,000 रूपये है जिन्हे कोई अज्ञात चोर दुकान के साईड बाली जाली को तोडकर कर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 167/26 धारा 331(4) ,305(ए) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया । पुलिस कार्यवाहीः घटना की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर दिशा निर्देश प्राप्त कर टीम गठित कर रवाना की गई । दौरान तलास मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि चैतन्य मार्केट मे मोबाइल बेचने की फिराक मे दो बच्चे खडे है । मुखबिर सूचना पर मौके पर पहुचे जहाँ दो बालक दिखे जिन्हे अभिरक्षा मे लेकर अपराध सदर के बारे मे पूछताछ किये जिनके द्वारा दुकान से मोबाईल फोन चोरी करना स्वीकार किया । बाद विधि विरोधी बालको से सेमसग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 एवं सेमसग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 कुल 2 मोबाइल फोन कीमती 2,70,000 रूपये को जप्त किया गया । विधि विरोधी बालको को माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया । भूमिका - वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया,उनि अमित भदौरिया, आरक्षक 3498 राकेश मंडलोई ,आरक्षक 3582 आशीष त्यागी आरक्षक 3679 सचिन सिहं,आरक्षक 1969 विवेक सिंह,आरक्षक 4748 अरविन्द बघेल की सराहनीय भूमिका रही है जुनैद / हरि / 12 अप्रैल, 2026