- बिना डाँक्टरी पर्चे के नशीले मादक पदार्थ ओनीरेक्स की सीसिया देते पकडा गया आरोपी -नशीले मादक पदार्थ ओनीरेक्स की 211 सीसिया बरामद - आरोपी नशे के आदी लोगो को महंगे दामो मे बेचता था ओनीरेक्स की सीसिया -आरोपी से नशीले मादक पदार्थ ओनीरेक्स लाने खरीदने के संबंध मे की जा रही पूछताछ भोपाल(ईएमएस)। शहर को नशा मुक्त करने के सार्थक प्रयास करने तथा नशीले पदार्थो का परिवहन व विक्रय करने वाले के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है प्राप्त निर्देश के पालन मे अति. पुलिस उपायुक्त जोन 03 शालनी दीक्षित, सहायक पुलिस आयुक्त शाहजहाँनाबाद अनिल वाजपेयी के मार्गदर्शन में लगातार अवैधानिक गतिविधियो पर कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही का विवरणः- थाना क्षेत्र मे अवैधानिक/असमाजिक गतिविधियो पर सतत निगाह रखने बीट अधिकारी/कर्मचारियो को आवश्यक निर्देश दिए गए है जिसके तारतम्य मे बीट अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए समुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत नगर रक्षा समिति सदस्यो को सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने तथा समाज को नशा मुक्त बनाने को लेकर मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए आसूचना संकलन के माध्यम से असमाजिक/अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगाह रखी गई जिसके परिणाम स्वरूप दिनांक 11.04.26 को जरिये मुखबिर सूचना पर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए आरोपी अरबाजुद्दीन पिता नफीसउद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं.94 गली नंबर 09 बाग मुक्ती साहब थाना टीलाजमालपुरा भोपाल की सिफा मेडीकल नाम से संचालित मेडिकल दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जे वाली दुकान की तलाशी ली तो दुकान के अंदर रखी 02 पेटियो मे से एक पेटी सीलबंद होकर मादक पदार्थ ONEREX की 120 सीसी होना पाई गई तथा दूसरी खुली हुई पेटी मे 91 सीसी मादक पदार्थ ONEREX कुल 211 सीसी कीमती करीबन 42411/-रुपये की जप्त की गई है आरोपी मेडिकल दुकान संचालक अरबाज का उक्त कृत्य धारा 8/21, 22 NDPS एक्ट 5/13 म.प्र.ड्रग्स नियंत्रण अधिनियम का पाया जाने से आऱोपी अरबाजुद्दीन को गिरफ्तारी कर अप.क्र. 187/26 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है आरोपी अरबाज को माननीय न्यायालय से पी.आर. प्राप्त कर कब्जे मे मिली मादक पदार्थ ONEREX की सीसियो के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है । बरामद सम्पत्ति- मादक पदार्थ ONEREX कुल 211 सीसी कीमती करीबन 42411/-रुपये । गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- अरबाजुद्दीन पिता नफीसउद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी म.नं.94 गली नंबर 09 बाग मुक्ती साहब थाना टीलाजमालपुरा भोपाल सराहनीय भूमिका - निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद, उनि.शेषनाथ सिंह, उनि.माधव सिंह परिहार, प्रआर 1148 आशीष, आर. 3336 पुष्पेन्द्र सिंह जादौन, आर.535 दीपक पाण्डेय, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जुनैद / हरि / 12 अप्रैल, 2026