खेल
12-Apr-2026


मुंबई (ईएमएस)। आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 241 रन का टारगेट दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 240 रन बनाए। फिल सॉल्ट ने 78, विराट कोहली ने 50 और रजत पाटीदार ने 53 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर और शार्दूल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए। इस मुकाबले में आशा भोसले के निधन पर मुंबई इंडियंस काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरी। मुंबई और बेंगलुरु के बीच कुल 34 मैच खेले गए हैं। मुंबई 19 और बेंगलुरु 15 मैचों में विजयी रही है। सुबोध/१२ -०४-२०२६