आरोपी के पास से कुल 467 ग्राम गांजा कीमती करीबन-10,000/- रूपये किया जप्त भोपाल(ईएमएस)। शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आरोपियों की धरपकड़ पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है । उक्त निर्देशों के अनुक्रम मेंथाना प्रभारी थाना कमला नगर एवं टीम को थाना कमला नगर में अवैध मादक पदार्थ तस्करो की तलाश पतारसी मे लगाया था। थाना कमला नगर में आज दिनांक 12/04/2026 को जरिये विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि एक महिला गंगा नगर झुग्गी के पास मादक पदार्थ गांजा बेच रही है की सूचना दर्ज की जाकर मुखबिर सूचना पंचनामा तैयार किया तथा उक्त सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराकर आर 1791 चंदन पाण्डेय के जरिये प्रतिवेदन श्रीमान एसीपी टीटीनगर भोपाल कार्यालय को भेजा गया जहां श्रीमान का कार्यालय बंद होने से श्रीमान एसीपी जहांगीराबाद भोपाल को सूचित किया बाद जरिये आर. 4864 अरशद खान से स्वतंत्र साक्षीगणों व इलेक्ट्रानिक तौल काटां को तलब किया, बाद मुखबिर सूचना से हमराह स्टाफ व पंचान को अवगत कराकर पंचनामा तैयार किया तथा मुखबिर सूचना की तस्दीक व कार्यवाही वास्ते हमराह स्टाफ व व साक्षी रमेश पाटिल एवं कबीर सिंह विश्वकर्मा को लेकर मय विवेचना किट, बैटरी चलित इलेक्ट्रोनिक तोल कांटा, सील चपडा, पैकिंग कपडा, सुई धागा मोमबत्ती लेकर प्राईवेट वाहन से गंगानगर झुग्गी पंहुचा, जहां गंगानगर झुग्गी मैन रोड के पास मुखबिर द्वारा बताये हुलिये की महिला मिली जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगी जिसे हमराही स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा, नाम पता पूछा तो उस महिला ने अपना नाम रेखा गौंड उर्फ पूजा पति ईश्वर गौंड उम्र 32 साल निवासी गंगानगर झुग्गी थाना कमलानगर भोपाल का होना बताया बाद संदेही रेखा गौंड उर्फ पूजा की तलाशी मप्रआर शशि वर्मा व मआर सृष्टि रोहित द्वारा ली गई जिसमें उसकी साङी के अंदर दोनो पैरो के बीच मे छिपाकर रखी एक एक सफेद रंग की प्लास्टिक की छोटी बोरी मिली जिसको खोलकर देखा तो उसके अंदर एक पन्नी के अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ पाया गया, संदेही रेखा गौंड द्वारा पैकेट स्वयं का होना बताया जिसका पंचनामा तैयार किया गया । बाद संदेही रेखा गौंड उर्फ पूजा के पास मिले सफेद रंग की बोरी के अंदर पोली बैग मे रखे हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला पदार्थ को देखकर, छूकर, मसलकर एवं अनुभव एवं प्रशिक्षण के आधार पर उक्त मादक पदार्थ गाँजा होना पाया गया, जिसका मादक पदार्थ पहचान पंचनामा तैयार किया गया। बाद आरोपिया रेखा गौंड के पास सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी मे मिली पालीथिन के अंदर हरे-भूरे रंग का पत्ती-डंठलयुक्त तीव्रगंध वाला मादक पदार्थ गांजा को इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर तौलने पर रखकर उसका वजन सफेद प्लास्टिक की बोरी सहित कुल वजन 467 ग्राम पाया गया, जिसका विधिवत तौल पंचनामा तैयार किया गया। आरोपिया रेखा गौंड का कृत्य धारा 8,20 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से पूंछताछ हेतु अभिरक्षा मे लिया । जप्त शुदा गांजा एचसीएम मालखाना को सुपुर्द किया गया । तथा आरोपियो से पूंछताछ कर धारा 23 भारतीय साक्ष्य अधिनियम का मेमो चाक किया जिसने आरोपिया ने अज्ञात व्यक्ति से गांजा खरीदकर बेचना स्वीकार किया है बाद धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील कराकर थाने से रूकसत किया तथा उक्त आरोपी रेखा गौंङ एवं अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द अपराध धारा 8/20 ,29 NDPS एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपिया का विवरणः- रेखा गौंड उर्फ पूजा पति ईश्वर गौंड उम्र 32 साल निवासी गंगानगर झुग्गी ,थाना कमला नगर भोपाल सराहनीय भूमिका- उनि शैलेन्द्र सिंह, उनि सुनील इवनाती, प्रआर 1017 मनोज जोठे, प्रआर 747 दीपक कटियार, प्रआर 2804 राजेन्द्र बहादुर, प्रआर 889 उपेन्द्र सिंह , म.प्र.आर. 139 शशि वर्मा, आर. 4864 अरशद खान, आर 4691 बलराम रघुवंशी, आर 1791 चंदन पाण्डेय, आर 3593 कमलेश कुशवाहा , आर 1936 नीरज यादव, मआर 4840 सृष्टि रोहित, मआर 3177 नेहा लिटोरिया जुनैद / हरि / 12 अप्रैल, 2026