क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले की दबंग तेजतर्रार महिला पत्रकार एवं साधना न्युज एमपी/छत्तीसगढ़ की कोरबा जिला ब्यूरो हेड श्रीमती रेणु जायसवाल का 12 अप्रैल को जन्मदिवस की खुशियां प्रेस क्लब तिलक भवन कोरबा में पत्रकारों ने मनाई। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का भी 12 अप्रैल को जन्मदिवस था और प्रेस क्लब में उनका कार्यक्रम आयोजित था। प्रेस क्लब कोरबा ने लखनलाल देवांगन के जन्मदिवस के साथ रेणु जायसवाल का भी जन्मदिवस मनाया और केक काटकर सदस्यों का मुँह मीठा कर उनके जन्मदिवस की खुशियां मनाई। सदस्यों ने रेणु जायसवाल को स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं भी दीं। लखनलाल देवांगन एवं राजेन्द्र जायसवाल ने संयुक्त रूप से खुशियों का केक काटा और एक-दूसरे को खिलाकर जन्मदिवस की बधाईंयां दे एक-दूसरे के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करी। 13 अप्रैल / मित्तल