क्षेत्रीय
ग्वालियर ( ईएमएस ) | ओटीए में पासिंग परेड़ 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। इसमें देश के 27 निदेशालयों से आईं एएनओज बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि को परेड करते हुए सलामी देंगी। इसके बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं एएनओज को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान कुछ एएनओज के परिजनों की भी मौजूदगी रहेगी।