सिडनी,(ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने होर्मुज जलडमरूमध्य को सभी के लिए खोलने का आह्वान किया और कहा कि अमेरिका ने इसकी नाकेबंदी के लिए ऑस्ट्रेलिया से मदद का अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान युद्धविराम वार्ता बेनतीजा रहने के बाद ट्रंप ने कहा है कि अमेरिकी नौसेना होर्मुज में जहाजों के प्रवेश या निकास को रोकने के लिए तत्काल नाकेबंदी शुरू करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अल्बनीज़ ने सोमवार को कहा कि हमें कोई अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने यह घोषणा रातोंरात की है और उन्होंने यह एकतरफा तरीके से किया है, हमें इसमें शामिल होने के लिए नहीं कहा गया। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि बातचीत जारी रहे और फिर से शुरू हो। हम इस संघर्ष को खत्म होते देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खोला जाए। हम अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक नौवहन की स्वतंत्रता चाहते हैं। सिराज/ईएमएस 13अप्रैल26