-बीजेपी का सीएम और 10 मंत्री, जेडीयू का डिप्टी सीएम और 8 बन सकते हैं मंत्री पटना,(ईएमएस)। बिहार में बीजेपी से सीएम बनाया जाना है 14 अप्रैल यानी मंगलवार को एनडीए का विधायक दल अपना नेता चुनेगा। सुबह 11 बजे बैठक के बाद नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा देंगे। उसके बाद शाम तक नए सीएम का नाम घोषित किया जाएगा। फिलहाल, कौन-कौन नई सरकार में मंत्री बन सकता है। उनकी संभावित सूची सामने आ गई है। मंगलवार सुबह 11 बजे नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी, जिसके बाद उनके इस्तीफा देने की संभावना है। इसके तुरंत बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी देती है, उसे वे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। इस बार बिहार में सीएम बीजेपी का ही होगा। दौड़ में सम्राट चौधरी सबसे आगे बताए जा रहे हैं, जबकि नित्यानंद राय, रेणु देवी समेत अन्य नामों पर भी चर्चा है। संभावना है कि मंगलवार को किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लग जाएगी। बिहार संभावित मंत्रियों की सूची में जेडीयू कोटे के डिप्टी सीएम-निशांत कुमार, विजेंद्र यादव, विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खां, सुनील कुमार के नाम सामने आए हैं। वहीं हम, एलजेपीआर, आरएलएम कोटे के मंत्री संतोष कुमार सुमन, संजय पासवान, संजय कुमार सिंह, दीपक प्रकाश के नाम शामिल हैं। वहीं बीजेपी कोटे के संभावित मंत्री- विजय कुमार सिन्हा, मंगल पाण्डेय, रामकृपाल यादव, दिलीप जायसवाल, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, अरूण शंकर प्रसाद, संजय सिंह टाईगर शामिल हैं। सिराज/ईएमएस 13अप्रैल26