राष्ट्रीय
13-Apr-2026


-क्या 132 खातों का खुलेगा राज! इन खातों के जरिए बड़ा नेटवर्क कर रहा था काम? नासिक,(ईएमएस)। बाबा अशोक खरात मामले में अब एक नए मोड़ आ गया है। मामला पहले ही महिलाओं के शोषण और आर्थिक ठगी जैसे गंभीर आरोपों के कारण सुर्खियों में था, लेकिन अब 132 संदिग्ध बैंक खातों के खुलासे ने इसे और उलझा दिया है। इसी बीच प्रतिभा चाकणकर का अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है। क्या यह सिर्फ पूछताछ है या जांच की दिशा बदलने वाला बड़ा कदम? जिस मामले को अब तक सिर्फ एक व्यक्ति से जोड़कर देखा जा रहा था, वह अब कई नामों और रिश्तों के जाल में बदलता दिख रहा है। हर नया खुलासा इस रहस्य को और गहरा कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह मामला अब सिर्फ एक आरोपी तक सीमित नहीं रहा। इसमें वित्तीय लेन-देन, राजनीतिक कनेक्शन और पारिवारिक संबंधों की परतें खुलती जा रही हैं। प्रतिभा चाकणकर का नाम सामने आना और उनका अचानक पुलिस के सामने पेश होना इस मामले को और संवेदनशील बना देता है। सवाल यह है कि क्या इन खातों के जरिए कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा था? या फिर यह सिर्फ एक संयोग है? जांच एजेंसियों के लिए अब हर बयान और हर दस्तावेज अहम हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक अशोक खरात के नाम पर समता पात्संस्था में कुल 132 खाते पाए गए हैं, जो फिलहाल पुलिस की निगरानी में हैं। जांच में सामने आया है कि इन खातों के जरिए बड़े स्तर पर लेन-देन हुआ है। इन खातों के जरिए पैसे का प्रवाह कहां से आया और कहां गया, यह सबसे बड़ा सवाल है। इस पूरे नेटवर्क को समझना ही जांच का सबसे अहम हिस्सा बन गया है। इन खातों के जरिए करीब 24 लाख रुपए के लेन-देन की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह पैसा किस स्रोत से आया और इसका इस्तेमाल कहां किया गया। सिराज/ईएमएस 13अप्रैल26 ---------------------------------