राज्य
13-Apr-2026


राजनांदगांव (ईएमएस)। वार्ड नं. 5 चिखली मंगल भवन के पास साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख व श्री सुदेश देशमुख, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू व श्री सावन वर्मा, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन,पार्षद श्री मनोहर यादव,पूर्व पार्षद श्री शरद सिन्हा, जिला साहू संघ के अध्यक्ष श्री भागवत साहू, तथा सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति मेें पूजा अर्चना कर विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर श्री यादव ने कहा कि साहू समाज की मांग पर अधोसंरचना पर्यावरण उपकर निधि मद अंतर्गत 10 लाख रूपये की शासन से स्वीकृति मिली, जिससे समाजिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। उन्होने कहा कि सरकार विभिन्न समाज के लिए समय समय पर भवन निर्माण एवं अन्य कार्य के लिए राशि स्वीकृत करती है, स्वीकृति अनुसार भवन निर्माण किया जायेगा। उन्होंनें कहा कि आज चिखली में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम के शुभ दिवस पर साहू समाज के भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। साहू समाज भी बहुत आगे बढ़ गया है। समाज के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ लोग समाज के निम्न वर्ग के व्यक्ति की चिंता कर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य करे, तभी समाज की सार्थकता है। पूर्व महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने भी समाजिक भवन निर्माण के लिए बधाई देते हुए समाज को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की अपील की। भूमिपूजन के पूर्व समाज के पदाधिकारियो ने अतिथियो का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के संरक्षक श्री मोतीलाल साहू, पूर्व अध्यक्ष श्री कुलेश्वर दास साहू, नगर अध्यक्ष श्री राजेश साहू, उपाध्यक्ष नीरा साहू, सहित साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ईएमएस/ मोहने/ 13 अप्रैल 2026