राज्य
13-Apr-2026
...


जीवन को संस्कारों की ज्योति बनाओ - मुनि संभव सागर महाराज भोपाल(ईएमएस)। आचरण बिना ज्ञान शून्य है , विवेक बिना शिक्षा व्यर्थ है, ओर संस्कार के बिना जीवन व्यर्थ है, ये उद्गार राजधानी के विशाल नंदीश्वर जिनालय में निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज ने व्यक्त करते हुए कहा जीवन को संस्कारों की ज्योति बनाओ जिससे स्वयं का नहीं सभी का जीवन प्रकाश मान होगा, संस्कृति संस्कारों की रक्षा से जीवन रूपी फुलवारी महकेगी, मुनि श्री ने कहा पापों का नाश सभी करना चाहते है , पर पापों को खत्म करने से पहले पापों को पाप क्रियाओं को समझना सीखो। इसके पूर्व धर्मसभा में आचार्य विद्या सागर महाराज, आचार्य समय सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया गुरुओं के प्रति श्रद्धा भक्तिमय माहौल में नंदीश्वर जिनालय में हे स्वामी नमोस्तु,, हे स्वामी नमोस्तु के स्वर से गुंजायमान हो रहा था। जिनालय परिसर में नौ मुनियों का नवधा भक्ति पूर्वक पढ़गाहन हुआ। दोपहर को तत्व चर्चा, शाम को आचार्य भक्ति हुई। इस अवसर पर नंदीश्वर जिनालय अध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रमोद चौधरी, पंचायत कमेटी ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष मनोज बांगा सहित अनेक लोग मौजूद थे। अंशुल जैन / 13 अप्रैल, 2026