राज्य
13-Apr-2026
...


- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना उच्च न्यायालय परिसर पहुंचे, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल की सफाई की - बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मंगलवार को मनाएगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह- संजय सरावगी - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नारी शक्ति वंदन अभियान के हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर दिया समर्थन पटना, (ईएमएस)। बिहार भाजपा 14 अप्रैल को भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाने जा रही है। इससे पूर्व सोमवार को बाबा साहेब के प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई की गई। इसके तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पहुँचे और साफ-सफाई की। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका नमन किया। इस मौके पर पटना महानगर के जिला अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया, कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक अमृता भूषण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ ही सभी लोगों ने झाड़ू लगाकर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से महापुरुषों के प्रतिमा स्थल पर बराबर स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं और इसे एक जनभागीदारी आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को भाजपा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जयंती समारोह आयोजित करेगी और बाबा साहेब की जयंती मनाएगी। उस दिन प्रदेश कार्यालय में भव्य तरीके से बाबा साहेब की जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह जिला, मंडल समिति द्वारा भी मनाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी यहां नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आयोजित हस्ताक्षर अभियान में सहभागिता करते हुए अपना हस्ताक्षर कर समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम होगा। उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति की लाभार्थी से आगे बढ़ाकर नीति निर्माता बनाने का कार्य करेगा। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूती देगा और लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाएगा। संतोष झा-१३ अप्रैल/२०२६/ईएमएस