क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) ।सकल ब्राह्मण महासमिति की कोर कमेटी की बैठक प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई जिसमें भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव सप्ताह का शुभारंभ 14 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर डॉ ओ एन कौल ,अध्यक्ष कश्मीर समाज सहित सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष, एवं एडवोकेट अनिल मिश्रा ,डॉक्टर अशोक मिश्रा ,समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, देवेन्द्र कुमार पाठक, अशोक कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में धार्मिक यात्रा सप्त ऋषि कलश अमृत कलश यात्रा का शुभारंभ से करेंगे । 20 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे श्री राम मंदिर फालका बाजार से निकलने वाली भगवान परशुराम पालकी शोभा यात्रा ब्राह्मण दूल्हों की बारात के साथ निकालने का दायित्व पंडित सतीश शर्मा केदारपुर को कार्यकारी अध्यक्ष यात्रा समिति, जितेंद्र खेमरिया को युवा मुख्य संयोजक,आयुष शर्मा को युवा संयोजक का दायित्व सौंपे। 14 अप्रैल को 1:30 बजे प्रधान कार्यालय में भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह का शुभारंभ धार्मिक यात्रा सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा से प्रारंभ किया जाएगा । धार्मिक यात्रा में 51 भक्तों को जिसमें महिलाओं सहित पुरूष जाएंगे।भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जमदारा एवं सिद्ध रतनगढ़ वाली माता के दर्शन लाभ धार्मिक यात्रा करेगी। यात्रा प्रभारी,बीना भारद्वाज, महिला अध्यक्ष, सुधा दीक्षित, महिला स्वागताध्यक्ष,अनिता रिछारिया,संयोजिका सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा,सतीश शर्मा केदारपुर,कार्यकारी अध्यक्ष,कृष्ण बिहारी दुबे,योगेंद्र दीक्षित,संयोजक गण,सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा होंगे।