- 11 माह से फरार कूट रचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया पुलिस गिरफ्त में भोपाल(ईएमएस)। शहर में धोखाधड़ी कर दूसरो की जमीन के फर्जी कूटरचित दस्तावेज बनाकर जमीन विक्रय करने वाले अपराधियों पर कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा आरोपियों की धरपकड़ करने एवं उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में थाना रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के नेतृत्व में थाना रातीबड़ पुलिस ने धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन के कूटरचित दस्तावेज खुद के नाम पर तैयार कराकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपिया को किया गिरफ्तार। अपराध का विवरण- दिनांक 21.05.2025 को आवेदिका निवासी गोविन्दपुरा ने एक लिखित आवेदन इस आशय का प्रस्तुत किया था कि उसकी जमीन के किसी ने कूटरचित तरीके से तैयार कर समाचार पत्र में जाहिर सूचना देकर आवेदिका कि भूमि को विक्रय करने का प्रयास किया गया है। जो आवेदिका के आवेदन पत्र की जांच उपरान्त आरोपीगणो के विरूद्ध धारा 318(4), 338, 336, 340(1), 340(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। अनुसंधानः प्रकरण की आरोपिया जिसके द्वारा धोखाधड़ी से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी सुनीता गुप्ता बनकर आवेदिका की भूमि विक्रय करने का प्रयास किया था जो घटना दिनांक से ही फरार चल रही थी जिसकी तलाश की जा रही थी प्रकरण में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था एवं उक्त आरोपिया घटना दिनांक से ही फरार चल रही थी प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी रातीबड़ ने अलग अलग टीमों का गठन किया तकनीकी संसाधनों के प्रयोग से एवं मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 12/04/२०२६ आरोपी महिला को नारियलखेड़ा से गिरफ्तार किया और उसे कब्जे से आवेदिका के नाम का फर्जी आधार कार्ड एवं आयकर कार्ड जप्त किया गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपिया की जानकारीः- श्रीमती सकुन बाई उम्र 58 साल निवासी शारदा नगर नारीयल खेडा भोपाल धारा थाना 171/25 धारा 318(4), 338, थाना रातीबड 336, 340(1), 340(2) बीएनएस सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी रातीबद्ध रास बिहारी शर्मा, उनि गब्बर सिंह, म.आर. 251 उपासना, म.ना.शोभा कोल्हे, आर 2989 रामप्रताप की सराहनीय भूमिका रही। जुनैद / हरि / 13 अप्रैल, 2026