क्षेत्रीय
13-Apr-2026


- आरोपियो से करीबन 6000/- रूपये का माल जप्त किया । भोपाल(ईएमएस)। दिनांक 01.04.2026 से 30.04.2026 तक चलाय़े जा रहे विशेष अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का.व्य.) भोपाल के निर्देश प्राप्त हुये। जिसके पालन मे थाना क्षेत्र मे गठित टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई । घटना का विवरणः- घटना का विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर द्वारा दिनांक 12.04.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि कोर कार्ड ऑफिस के सामने ऑरा मॉल रोड शाहपुरा के पीछे 01 व्यक्ति गांजा सफेद प्लास्टिक के थैले मे लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस बल उनि रमेश शर्मा, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, प्रआर राजेश सिंह, आर बाबूलाल जाटव, आर भानु गुर्जर, मआर सरस्वती रवाना किया गया जहां पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के अनुसार उक्त व्यक्ति को घेरा बंदी कर पकड़कर अभिरक्षा मे लिया गया जिसका नाम पता पूछा जिसने अपना नाम राजकुमार राय पिता सुरेश राय उम्र 34 साल निवासी चौबे जी का मकान बीडीए कालोनी हनुमान मंदिर के पास सलैया शाहपुरा भोपाल का बताया जिसे सूचना के अनुसार गवाहो के समक्ष संदेही का तस्दीकी पंचनामा तैयार किया गया । आरोपी के कब्जे से 434 ग्राम गांजा बरामद किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया एवं विधिनुसार समस्त कार्यवाही उपरांत आरोपी का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पाया जाने से आरोपी को नोटिस तामिल कराया गया एवं जप्त शुदा शीलबंद माल को थाने लाकर सुरक्षार्थ जमा किया जाकर अपराध क्र 150/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अपराध आरोपी राजकुमार राय पिता सुरेश राय उम्र 34 साल निवासी चौबे जी का मकान बीडीए कालोनी हनुमान मंदिर के पास सलैया शाहपुरा भोपाल के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । आरोपी का नाम पताः- राजकुमार राय पिता सुरेश राय उम्र 34 साल निवासी चौबे जी का मकान बीडीए कालोनी हनुमान मंदिर के पास सलैया शाहपुरा भोपाल। सहाहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी निरी संतोष सिंह मरकाम, उनि रमेश शर्मा, प्रआर धीरेन्द्र सिंह, प्रआर राजेश सिंह, आर बाबूलाल जाटव, आर भानु गुर्जर, मआर सरस्वती की सराहनीय भूमिका रही । जुनैद / हरि / 13 अप्रैल, 2026