क्षेत्रीय
13-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस) । जलेसर रोड स्थित अपना घर आश्रम प्रांगण में आश्रम कार्यकारिणी की मासिक बैठक अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जबकि संचालन सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।बैठक में सचिव ने पिछली बैठक की कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराते हुए आश्रम की प्रगति और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने वित्तीय स्थिति का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला।इस दौरान संस्थापक मदनलाल वार्ष्णेय और डॉ. लक्ष्मीपत सेकसरिया ने आश्रम के संचालन और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को लेकर सुझाव दिए। संरक्षक ओम प्रकाश गुप्ता और चमनेस राजपूत ने आश्रम में निवासरत प्रभ्रुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में अपने विचार रखे।बैठक में आश्रम के समग्र विकास और प्रभ्रुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।इस मौके पर राम हरि चाहर, हरिशंकर वर्मा, संजय अग्निहोत्री, राकेश अग्निहोत्री, भगवत स्वरूप पांडे, कपिल नरूला, धनीराम, मुकेश शर्मा, ध्रुव सिंह, अभय चाहर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ईएमएस / 13/04/2026