राज्य
13-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) स्थानीय गीता भवन तिराहे स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर नगर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। तत्पश्चात बाबा साहेब की प्रतिमा का पांच नदियों के जल से स्नान कराया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का लगातार अपमान किया। भाजपा की सरकारों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न का सम्मान और उनके पंच तीर्थों को संवारने का काम किया है। भाजपा उनकी जयंती समरसता दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाएगी और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान नंदू पहाड़िया, सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, भूपेंद्र केसरी, दीपेन्द्र सोलंकी, सचिन बंसल, राजा कोठारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। आनंद पुरोहित/ 13 अप्रैल 2026