क्षेत्रीय
13-Apr-2026
...


पूर्वी चम्पारण, (ईएमएस)। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में बिहार पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी इंजन और चेसिस नंबर वाले वाहनों का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक बोलेरो और एक मैजिक वाहन को बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब बरामद वाहनों की जांच एचएचडी मशीन से की गई, तो उनके इंजन और चेसिस नंबर आपस में मेल नहीं खा रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह वाहन चोरी के प्रतीत हो रहे हैं, जिन्हें फर्जी नंबर लगाकर इस्तेमाल किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान विकेश कुमार यादव, मोहम्मद रहमान और बुलेट राउत के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई वाहन चोरी और फर्जी दस्तावेजों के जरिए वाहन चलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता है। आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। संतोष झा-१३ अप्रैल/२०२६/ईएमएस