क्षेत्रीय
13-Apr-2026


हाथरस (ईएमएस) । कोतवाली नगर पुलिस ने जुआ/सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1550 रुपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।पुलिस के अनुसार 12 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुरसान गेट रोड स्थित एक पान की दुकान पर छापेमारी की। यहां दो व्यक्ति हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी विजय नगर मुरसान गेट और शरीफ पुत्र अल्लानूर निवासी लाला का नगला के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं 0150/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। ईएमएस / 13/04/2026