देहरादून (ईएमएस)। पूर्व विधायक राजकुमार के कैंप कार्यालय में प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस प्रियांश छाबडा ने अपने साथियों के साथ शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रियांशु छाबड़ा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने प्रियांश छाबड़ा को प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रियांश छाबड़ा एवं उनके सहयोगों जैसे ऊर्जावान और समर्पित युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा युवाओं की समस्याओं और मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की राजनीति में युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ मिलकर समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद करने का कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रियांश छाबड़ा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं के हितों के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त राजपुर विधानसभा उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह गामा एवं ब्लॉक अध्यक्ष राजपुर डालनवाला तृषित नेगी, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेश पर्चा, पार्षद निखिल कुमार, अनूप कपूर, कार्तिक नंदन करण तुषार भी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026