राज्य
13-Apr-2026
...


- आई.एस.बी.टी स्थित निगम परिषद सभाकक्ष में निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन सहित महिला जनप्रतिनिधियों, स्टार्टअप, एनजीओ की महिला प्रतिनिधियों सहित निगम की महिला अधिकारी व कर्मचारियों ने देखा सीधा प्रसारण भोपाल(ईएमएस)। भारत सरकार द्वारा सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’’ एवं सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण की व्यवस्था आई.एस.बी.टी स्थित निगम के परिषद सभाकक्ष में की गई। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के सीधे प्रसारण का अवलोकन निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन सहित महिला जनप्रतिनिधियों, स्टार्टअप@एनजीओ की महिला प्रतिनिधियों सहित निगम की महिला अधिकारियों@कर्मचारियों ने किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने हेतु सरकार ने वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को सर्वसम्मति से पारित कराया और इसे लागू कराने के लिए 16 अप्रैल 2026 से संसद का विशेष सत्र भी शुरू किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के क्रियान्वयन से शुरू होने वाले युग के लिए देश की महिलाआंे को बधाई दी और कहा कि आज देश में राष्ट्रपति से लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री तक महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है साथ ही पंचायती राज संस्थानों में भी महिला नेतृत्व का प्रभावी उदाहरण है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में देश की बेटियों की आर्थिक भागीदारी को बढ़ाने हेतु अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से नारी शक्ति वंदन अधिनियम में होने वाली चर्चाओं का गांव-गांव तक विस्तार करने आव्हान भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित ‘‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’’ के सीधे प्रसारण की व्यवस्था नगर निगम द्वारा आई.एस.बी.टी स्थित निगम के परिषद सभाकक्ष में की गई थी। निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के अलावा अपर आयुक्त श्रीमती अंजू अरूण कुमार सहित महिला जनप्रतिनिधियों, स्टार्टअप, एनजीओ एवं बड़ी संख्या में निगम की महिला कर्मचारियों ने ‘‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’’ कार्यक्रम का अवलोकन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर अपर आयुक्त वरूण अवस्थी, उपायुक्तगण दिनेश सिंह, हीरेन्द्र सिंह कुशवाह, चंचलेश गिरहारे, सहायक आयुक्त श्रीमती कीर्ति चैहान सहित निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।