भोपाल(ईएमएस)। जनगणना-2027 के अंतर्गत फील्ड ट्रेनर्स द्वारा जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्यों के संबंध में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत सोमवार को करोद विवेकानंद नगर स्थित सिटी पब्लिक स्कूल में जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत नियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर श्रीमती यशोधरा ब्रिजल, विजय कुमार पाण्डे, श्रीमती पुष्पलता परते ने प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को दो बैचेस में जनगणना-2027 के परिचय और तत्संबंधी कानूनी पहलूओं की जानकारी के साथ ही एच.एल.बी.सीमाओं तथा एच.एल.ओ. मोबाइल एप की प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में प्रगणक व पर्यक्षक व अन्य अधिकारी मौजूद थे। हरि प्रसाद पाल / 13 अप्रैल, 2026