देहरादून (ईएमएस)। डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में हाल ही में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई अशोभनीय घटना के विरोध में आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएफआई ने चिंता जताई है। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो के लिए कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर की गरिमा और शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान एसएफआई से जुड़े छात्रों का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल शिक्षा के माहौल को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे छात्र समुदाय के सम्मान को भी ठेस पहुँचाती हैं। एसएफआई ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में कॉलेज परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट दिशा निर्देश तय किए जाए और अतिथियों के चयन में जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026