राज्य
13-Apr-2026


देहरादून (ईएमएस)। राजकीय इंटर कॉलेज डोभालवाला, में शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के संस्थापक अध्यक्ष डा.स्वामी एस चंद्रा ने पूरे विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी रागिनी को कक्षा नौ में पूरे वर्षभर की कापियों का सेट भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. स्वामी ने बताया कि जो भी विद्यार्थी प्रथम स्थान प्राप्त करता है उनको सम्मानित करके भविष्य में अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया जाता है। डा. स्वामी ने बताया कि वह हमेशा शिक्षा के लिए बच्चों को निःशुल्क पठन पाठन सामग्री प्रदान करते हैं। इस अवसर पर कक्षा सात की कुमारी प्रीति कुमारी को अपनी कक्षा में प्रथम तथा पूरे विद्यालय में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लगातार इस प्रकार से छात्र छात्राओं को सम्मानित करने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और इससे अन्य छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका मनीषा जैन एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026