राज्य
13-Apr-2026


मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम व एसएसपी को विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा देहरादून (ईएमएस)। डीएवी पीजी काॅलेज में विगत दिनों छात्र संघ समारोह में हरियाणा के एक गायक मासूम शर्मा ने मंच से उपस्थित श्रोताओं को गाली गलोज तथा अभद्रता की कडे शब्दों में निन्दा करते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग के लेकर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को विभिन्न राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान ज्ञापन में कहा है कि यह सब गायक ने पुलिस बल की उपस्थिति में किया और पुलिस मौन रही जबकि मंच में इस समय कुछ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया कि यह अभद्रता, अशोभनीय टिप्पणी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समारोह स्थल से जाने के बाद हुई, घटना के बाद आयोजक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पुलिस व सरकार चुप्प रही किन्तु सामाजिक, राजनैतिक तथा अधिवक्ता संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने गायक को नोटिस भेजकर मामले को रफा दफा करने के प्रयास के विरूद्ध विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जिलाधिकारी पहुंचे। इस दौरान जिला प्रशासन के प्रशासनिक अधिकारी को जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया और आरोपित गायक मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि शीघ्र ही गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026