मीरजापुर (ईएमएस)। कांग्रेस जनो द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व केंद्रीय एवं उप्र की कैबिनेट मंत्री देश के विधायिका एवं संसदीय चारो सदनो की प्रतिनिधित्व कर चुकी श्रीमती मोहसिना किदवई के निधन पर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया है। बताते चले कि स्व श्रीमती किदवई यूपीए सरकार मे 2005 मे प्रधानमंत्री डा मन मोहन सिंह द्वारा झारखंड का महामहिम मनोनीत किए जाने पर उन्होने पदासीन होने से इंकार कर दिया था,उसी तरह 2021 मे छत्तीसगढ से दो बार राज्यसभा रही तीसरी बार उन्होने सेहत को देखते हुये राज्यसभा जाने से इंकार कर दिया था,और उन्ही की जगह पत्रकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल (कानपुर) को टिकट दिला दिया था। ऐसे त्याग की प्रतिमूर्ति एवं नेहरू गांधी परिवार के प्रति समर्पित निष्ठावान नेत्री के निधन पर कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय छति हुई है। उनके निधन पर आज जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान मे एक शोक श्रध्दांजलि दो मिनट मौन होकर अर्पित किया गया। शोक श्रद्धांजलि की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा शिवकुमार सिंह पटेल द्वारा किया गया जहा कांग्रेसजनो द्वारा भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित किया गया है। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एआईसीसी एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि मोहसिना किदवई सादगी निष्ठा त्याग की प्रतिमूर्ति रही,उनके निधन पर कांग्रेस परिवार की जो छति हुई वह अपूरणीय है। मध्य प्रदेश के मऊगंज पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश काग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि मोहसिना किदवई जी अविभाजित मध्यप्रदेश से भी राज्यसभा मे प्रतिनिधित्व किया था, और वह इंदौर सीटी से हमेशा जुडी थी ऐसे लोकप्रिय नेताओ मे वह शामिल थी। उनके निधन से कांग्रेस के अलावा मध्य प्रदेश का भी राजनैतिक छति हुई है। वह कुंवर अर्जून सिंह जैसे नेता की अति करीबी रही है,उसी दौरान हम सब लोगो से भी मुलाकात हुई थी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि वह अदना से कार्यकर्ताओ की भी हृदय से सम्मान करती थी। शोक सभा मे वाराणसी जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, वाराणसी शहर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, जिला पंचायत सदस्य शिव शंकर चौबे, गुलाब चन्द्र पाडेय, कांग्रेस नेता सुधाकर, दुर्गा प्रसाद चौधरी, राजधर दूबे, इश्तियाक अंसारी, मीडिया प्रभारी मिन्हाज अहमद छोटे खान, शिव शंकर पांडेय, जय किशन जैकी,कांग्रेस के हलिया ब्लाक के वरिष्ठ नेता मिथिलेश कुमार मिश्र, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशू पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, राम लखन मास्टर, तुलसी दास गुप्त, कैलाश प्रजापति,आश्विनी कुमार दूबे,डा दिनेश चौधरी, डा शहाबुद्दीन, कपिल गौतम, महिला कांग्रेस की नेता श्रीमती शकुंतला कोल, संतोष कुमार यादव, राजेन्द्र विश्वकर्मा,जिला सचिव रितेश मिश्र, विनय दूबे,सहित भारी स्ख्या मे लोग दो मिनट मौन होकर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। ईएमएस/मोहने/ 13 अप्रैल 2026