कार के आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक मारने पर कार ट्रक से टकराई कनखल में चल रही भागवत कथा में शामिल होने आ रहे थे दिल्ली के श्रद्धालु फ्लाईओवर पर खराब हालत में खडे तेल टैंकर को भी बडी दुर्घटना की वजह मानी जा रही हरिद्वार (ईएमएस)। प्रेमनगर आश्रम स्थित फ्लाईओवर पर आज दोपहर दिल्ली की ओर से हरिद्वार की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही तेज रफ्तार कार अंनियंत्रित होकर टकरा गई। भिडत इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सात लोग कार से बाहर आकर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। घटना से फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए उनको हॉयर सेंटर एम्स ऋषिकेश रैफर कर दिया। पुलिस ने फ्लाईओवर पर हुई जाम की स्थिति को बहाल कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमनगर आश्रम पुल के सामने फ्लाईओवर पर आज दोपहर दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से हरिद्वार आ रहे ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारने पर पीछे तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। घटना इतनी जबदरस्त थी कि कार सवार सात लोग बाहर आकर गिर पडे और चीख पुकार मच गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पुलिस और सीपीयू ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहगिरों की मदद से 108 की मदद से उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल पहुंचाया। घटना में घायल हुए लोगों में नीलम (39), जयप्रकाश (55), किशोर (47), विनोद कुमार (40), सर्वेश (55), सत्य प्रकाश (60) और राजबहादुर (58) शामिल हैं। सभी घायल तुगलकाबाद दिल्ली के रहने वाले हैं। जोकि कनखल में चल रही भागवत कथा में शामिल होने के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा हैं कि फ्लाईओवर पर एक खराब हालत में खड़ा तेल टैंकर भी बडे हादसे की बड़ी वजह बना। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (फोटो-13) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/13 अप्रैल 2026