लेख
14-Apr-2026
...


शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख कृष्ण पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय पश्चिमे तिथि, त्रियोदशी, बुधवासरे, पूर्वाभाद्र नक्षत्रे, वृण योगे, गर करणे, मीन की चंद्रमा, पद्य योग, प्रदोष व्रत भद्रा 35/48 तथापि उत्तर दिशा की यात्रा शुभ उत्तम फलदायी होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, उद्योगपति, हार्डवेयर का व्यापारी, किराना, कपड़ा व्यापारी, क्राकरी एवं फलों का व्यापारी, रसायन वस्तु का व्यापारी होगा। मेष राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे, मनोबल बनायें रखें, विचार हीनता से बचे रहें। वृष राशि :- भाग्य का सितारा प्रबल होगा, इष्ट मित्र सहयोग करेंगे, माता-पिता से सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि :- इष्ट मित्रों से परेशानी, अशांति दैनिक कार्यगति बनी रहेगी, ध्यान दें। कर्क राशि :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि होगी, कृषि के कार्य बनेंगे, दैनिक कार्य में वृद्धि हो। सिंह राशि :- कार्यगति अनुकूल हो, सामाजिक कार्यों में प्रभुत्व वृद्धि तथा प्रतिष्ठा बनेगी। कन्या राशि :- कुटुम्ब की परेशानी, चिन्ता व व्याग्रता, मानसिक उद्विघ्नता से बने रहे। तुल राशि :- धन हानि, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैन, व्यर्थ भ्रमण तथा विशेष ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हो, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद अवश्य ही होगा, ध्यान दें। धनु राशि :- कार्य कुशलता से संतोष की प्राप्ति होगी, दैनिक समृद्धि के साधन जुटाएं। मकर राशि :- दैनिक कार्यगति वृत्तियों में सुधार, योजनाएं फलीभूत होंगी, रुके कार्य होंगे। कुंभ राशि :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, मानसिक विभ्रम, उद्विघ्नता अवश्य बने। मीन राशि :- कार्य विफलता, प्रयास करने पर सफलता मिले, कार्य रुकेंगे, ध्यान दें। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका