ग्वालियर ( ईएमएस ) भारतीय संविधान निर्माता सामाजिक न्याय के पुरोधा, ‘भारत रत्न’ परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर साहब जयंती के अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक हुरावली पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कोटि-कोटि नमन किया | शिक्षा और समानता के माध्यम से आपने महिलाओं को हक दिया गति दी। समता, न्याय और अधिकारों पर आधारित सशक्त भारत की जो नींव आपने रखी, दलित वंचितों, शोषितों पीड़ित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए आपका संघर्ष और विचार हम सभी के लिए प्रेरणा प्रदान करता है माल्यार्पण के दौरान *म. प्र. संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह, म. प्र.स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सम्भागीय अध्यक्ष महोदय सिंह गोयल,* हाकिम सिंह सरपंच, मनीष रिठौरिया, रामेश्वर केन, मोहन सिंह कौशल, मनोज पांडे, उदयभान सिंह, रघुवंशी ठेकेदार ,राम सुमन, कैलाश पलिया, रामदुलारे, पहलाद सिंह राकेश सरपंच, जितेंद्र कटारे , चंद्रेश,युवराज सिंह, गोयल, प्रशांत गोयल, विजय टेलर, आदि सैकड़ों संख्या में क्षेत्र वासियों द्वारा माल्यार्पण किया