14-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जल्द ही जारी किया जा सकता है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अगले दो दिनों के अंदर परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है, जिससे देशभर के लाखों छात्रों की प्रतीक्षा खत्म हो सकती है। हालांकि, 12वीं के छात्रों को इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक इस बार 10वीं और 12वीं का परिणाम अलग-अलग जारी किया जा सकता है। इसकी प्रमुख वजह 12वीं की परीक्षाओं का 10 अप्रैल को समाप्त होना है। ऐसे में मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में अतिरिक्त समय लगना स्वाभाविक माना जा रहा है। वहीं 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जिसके चलते उसकी कापियों की जांच भी पूरी हो चुकी है। ऐसे में मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरा करने में अतिरिक्त समय लगना स्वाभाविक माना जा रहा है। वहीं 10वीं की परीक्षाएं पहले ही समाप्त हो चुकी हैं, जिसके चलते उसकी कापियों की जांच भी पूरी हो चुकी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/14/ अप्रैल /2026