खेल
14-Apr-2026


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने बीच में ही करार तोड़कर जाने के लिए जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। मुज़ारबानी ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खेलने के एि पीएसएल छोड़ दिया था। मुज़ारबानी को शुरुआत में आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा था। इसके बाद वह इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से पीएसएल में शामिल हो गये थे। इससे पहले पिछले सत्र में भी इसी प्रकार दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर भी पीएसएल ने एक साल का प्रतिबंध लगा दिया था। वह भी पीएसएल से आईपीएल चले गये थे। मुज़ारबानी को आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शामिल है। मुज़ारबानी के अलावा स्पेंसर जॉनसन और दसुन शनाका ने भी आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए अपने पीएसएल करार तोड़ दिये थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इन दोनो पर भी अब प्रतिबंध लग सकता है। पीएसएल की ओर से कहा गया, फ्रेंचाइज़ी-आधारित लीगों में व्यावसायिकता के लिए प्रतिभागियों को पारदर्शिता और निरंतरता के साथ कार्य करने की आवश्यकता होती है। पहले के एक बाध्यकारी समझौते के रहते हुए एक विरोधी समझौते में प्रवेश करना खेल के अपेक्षित मानकों से विचलन का प्रतिनिधित्व करता है। यदि ऐसे आचरण को अनियंत्रित छोड़ दिया जाता है, तो यह लेन-देन की विश्वसनीयता और उस विश्वास को कम करता है जो फ्रेंचाइज़ियाँ, नियामक और हितधारक पेशेवर प्रतिबद्धताओं पर रखते हैं। ईएमएस 14 अप्रैल 2026