खेल
14-Apr-2026


चेन्नई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 193 रन का टारगेट दिया। चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। संजू सैमसन ने 32 बॉल पर 4 चौके और 3 छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 बॉल पर 41 रन की पारी खेली। आयुष म्हात्रे ने 17 बॉल पर 38 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के मारे। कोलकाता से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट झटके। वैभव अरोरा, अनुकूल रॉय और सुनील नरेन को एक-एक विकेट मिला। सुबोध/१४ -०४-२०२६