क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेड़कर की 135वीं जयंती के अवसर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पठार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में चंदेरी विधायक जगन्नाथ रघुवंशी द्वारा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि आज हम डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वी जयंती मना रहे हैं। बाबा साहब की जयंती अशोकनगर जिले में नहीं बल्कि देश के साथ-साथ विश्व में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के ऊपर सरस्वती माता का आशीर्वाद था। एक दलित शोषित वर्ग में जन्म लेकर उन्होंने ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने देश विदेश में शिक्षा प्राप्त कर 32 डिग्री हासिल की। साथ ही 9 भाषाओं का उनका ज्ञान प्राप्त किया। चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर आजीवन वंचितों, पीड़ितों, शोषितों और उपेक्षितों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनैतिक सशक्तिकरण की प्रखर आवाज थे। स्कूली बच्चों को किया पुरूस्कृत: अनुसूचित जाति विकास विभाग के संचालित छात्रावासों में प्रवेशित विधार्थियों द्वारा 8 अप्रैल से 13 अप्रैल तक निबंध, चित्रकला, वादविवाद, भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। श्रमदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे आयोजन किये गए। जिनमें से प्रतिभावान छात्रों को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा स्कूली बच्चों को पेन और डायरी प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया। साथ ही मान्या साहू को लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 14 अप्रैल 2026