क्षेत्रीय
14-Apr-2026
...


अशोकनगर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला अशोकनगर के ब्लॉक मुंगावली में कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार शासकीय गणेश शंकर विद्यार्थी महाविद्यालय में नारकोटिक्स नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ अतिथियों द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संगठन के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवी राकेश चौबे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष कमल सिंह यादव, परिषद के जिला समन्वयक बद्रीप्रसाद चौहान, परामर्शदाता पूजा लोधी, कृष्णकांत तिवारी, प्रवीण चौबे, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी, मुकेश प्रजापति की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्री शर्मा ने बताया कि नशा नाश की जड़ है भाई नशे के कारण आज हजारों परिवार उजड़ गए हैं । श्री चौबे ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि आप ही सबसे पहले नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने में अपनी महती भूमिका निभा सकते है। साथ ही जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्रीबद्री प्रसाद्र चौहान ने बताया की नारकोटिक्स एक जहरीला नशा है जो विदेशी ताकतों द्वारा भारत की युवा पीढ़ी को कमजोर कर देश की शक्ति को कमजोर करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है हमे उनके इस षड्यंत्र को नाकाम करना होगा तभी हमारा देश विश्वगुरु बनेगा। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 14 अप्रैल 2026