नई दिल्ली (ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को कर्नाटक के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुबह करीब 11 बजे निर्धारित है, जहां वह उद्घाटन के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के साथ मिलकर सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम नामक पुस्तक का संयुक्त रूप से विमोचन भी करेंगे। श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर एक भव्य स्मारक है, जो श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी की स्मृति में बनाया गया है। यह मंदिर श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधीश्वर थे। यह मंदिर पारंपरिक द्रविड़ शैली की वास्तुकला में निर्मित है और संत के जीवन, उनके आदर्शों तथा उनके योगदान को समर्पित है। सुबोध/१४ -०४-२०२६