- एचएमएस पदाधिकारियों ने जताया समर्थन कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले के समाजसेवी, दबंग वरिष्ठ भाजपा नेता, लब्धख्याति व्ययसायी केदारनाथ अग्रवाल को गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा, सीईडब्ल्यूएस-गेवरा एवं सीडब्ल्यूसी-कोरबा का प्रभारी बनाए जाने पर केदारनाथ अग्रवाल के निवास स्थान पहुंचकर उनको बधाई दी। जानकारी के अनुसार कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के कोरबा क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत पांडे और क्षेत्रीय महामंत्री सुरेंद्र मिश्रा की अगुवाई में सेंट्रल वर्कशॉप मानिकपुर-बगदेवा इकाई के पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया। इस दौरान संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम अंतर्गत तोरण सिंह राठौर (अध्यक्ष), दूजराम मिलन (सचिव), यू.के. लाठेवाल (वेलफेयर मानिकपुर), सुगना बरमन, पालवर्णी (वेलफेयर), राज कुमार शर्मा (सचिव, बगदेवा), मनोज कुमार सिंह (एरिया सेफ्टी बोर्ड सचिव, बगदेवा), सुरेन्द्र पाल सिदार (सेफ्टी बोर्ड सदस्य, ढेलवाडीह) और सुकदेव जागड़े सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा अजीत पांडे (क्षेत्रीय अध्यक्ष), सुरेंद्र मिश्रा (क्षेत्रीय महामंत्री) और रोशन कुमार (क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष) की भी विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर नेताओं ने एक स्वर में कहा कि संगठन को मजबूत बनाना और श्रमिकों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है। नई जिम्मेदारी मिलने पर केदारनाथ अग्रवाल को सभी ने बधाई दी। केदारनाथ अग्रवाल ने भी इस हेतु सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। 15 अप्रैल / मित्तल