मुम्बई (ईएमएस)। घरेलू शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ खुला। बाजार में ये तेजी एशियाई बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के साथ ही खरीददारी हावी होने से आई है। : अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त होने की उम्मीदों से भी निवेशकों में उत्साह है। इससे भी बाजार उछला है। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष अब समाप्त होने की ओर से जिससे उनका डर कम हुआ है। इसी कारण आज सुबह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 77,981 अंक पर खुला। इसी प्रकार 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 भी तेजी के साथ ही 24,163 पर खुला। सुबह ये 378.75 अंक बढ़कर 24,221.40 पर कारोबार कर रहा था।इससे पहले आज सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद कि ईरान के साथ संघर्ष जल्द ही समाप्त होगा। एशियाई बाजार में बढ़त आई। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में भी कमी रही। दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स करीब 3 फीसदी और जापान का निक्केई 225 करीब 0.59 फीसदी उछाल। वहीं, सीएसआई 300 इंडेक्स में 0.16 फीसदी की बढ़त रही। वहीं अमेरिकी शेयर बाजार के फ्यूचर्स एशियाई कारोबार के दौरान स्थिर बने रहे। निवेशक अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत का आंकलन कर रहे थे। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 0.01 फीसदी की की हल्की गिरावट रही, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज फ्यूचर्स 0.02 प्रतिशत बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, मंगलवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.18 प्रतिशत बढ़कर 6,967.38 पर बंद हुआ, जो इसके रिकॉर्ड बंद स्तर के काफी करीब है। वहीं, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल औसल और नैस्डैक कंपोजिट 0.66 फीसदी और 1.96 फीसदी उछलकर बंद हुआ। तेल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कमी रही। अमेरिका और ईरान के बीच शांति बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। बाजार को यह भी उम्मीद है कि अगर बातचीत आगे बढ़ती है, तो पश्चिम एशिया के उस प्रमुख तेल उत्पादक क्षेत्र से आपूर्ति फिर शुरू हो सकती है, जो होरमुज़ स्ट्रेट के बंद होने के कारण फंसी हुई है। ईएमएस 15 अप्रैल 2026