नई दिल्ली (ईएमएस)। घरेलू बाजार में बुधवार को आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है जबकि कारोबार की शुरुआत में चांदी में तेजी रही। सोने के वायदा भाव में आज कमी रही। दूसरी ओर चांदी में तेजी आई। घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,55,150 रुपये पर बने हुए थे। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में तेजी रही। सोने के वायदा भाव की शुरुआत में आज कमी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क जून अनुबंध 60 रुपये नीचे आकर 1,54,757 रुपये के खुला। ये 1,54,850 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 1,54,651 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव 1,80,779 रुपये के भाव सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में आज बढ़त रही। इसका मई अनुबंध 1,593 रुपये बढ़कर 2,54,343 रुपये पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 2,52,750 रुपये था। ये 2,55,617 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,54,155 रुपये के भाव पर दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। चांदी के वायदा भाव इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के वायदा भाव में बढ़त रही है। कॉमेक्स पर सोना आज 4,862.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला जबकि इसका बंद भाव 4,850.10 डॉलर प्रति औंस था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर पर पहुंचे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 79.70 डॉलर के भाव पर खुले। इसका बंद भाव 79.53 डॉलर था। ईएमएस 15 अप्रैल 2026