15-Apr-2026
...


- लगातार तीसरे वर्ष भी परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत धार (ईएमएस)। शहर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय (सीएम राइज स्कूल) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। लगातार तीसरे वर्ष भी कक्षा 10वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन का प्रमाण है। इस वर्ष कक्षा 10वीं के विद्यार्थी कृष्णा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं कु माधुरी ने 86 प्रतिशतअंकों के साथ विद्यालय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विशेष बात यह रही कि दोनों विद्यार्थियों ने सभी विषयों में डिस्टिंक्शन प्राप्त की है।तृतीय स्थान पर 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर करण वसुनिया रहे। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों एवं प्राचार्य के मार्गदर्शन को दिया। निरंतर मार्गदर्शन के चलते पिछले तीन वर्षों से विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत बना हुआ है, जिससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सभी विषयों में डिस्टिंक्शन विद्यालय में 14 छात्र प्रथम श्रेणी में प्राप्त हुए हैं जिन्होंने 90प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए हैं। अनेकों छात्रों की सभी विषयों में एवं कुछ अन्य छात्रों की चार-चार विषयों में डिस्टिंक्शन आई हैं जो विद्यार्थियों को उत्साहित कर रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन सांदीपनि विद्यालय केवल शैक्षणिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि अन्य गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। ओलंपियाड परीक्षाओं में जिले से सर्वाधिक विद्यार्थियों का चयन इसी विद्यालय से हुआ। खेलकूद में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, जहां फुटबॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया।इसके अलावा विज्ञान प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति एवं कालिदास समारोह जैसे राज्य स्तरीय आयोजनों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अनेक विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता का परिचय दिया। विद्यालय का लगातार तीसरे वर्ष भी उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आने पर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों , विद्यालय प्राचार्य डॉ स्मृति रत्न मिश्र ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। रॉकी / 15 अप्रैल 26