15-Apr-2026
...


जबलपुर, (ईएमएस)। हनुमानताल थाना अतंर्गत बकरा मंडी भानतलैया में एक बाईक ने एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई| वहीं टक्कर मारने वाला बाईक चालक भी घायल हो गया है जिसे आसपास के लोगों ने पकड़ लिया है| हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार बकरा मंडी भानतलैया हनुमानताल में लेमा गार्डन गोहलपुर निवासी अदनान काजी की जावा मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 वाईएफ 2910 से रात 8 बजे अज्ञात व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था, जिससे वह व्यक्ति घायल हो गया था| सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक अमर पटेल मौके पर पहुंचा और घायल को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने चैक कर अज्ञात व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया| अज्ञात व्यक्ति की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है| बताया गया है कि घटना के वक्त आसपास के लोगों ने आरोपी अदनान काजी को पकड़ लिया| एक्सीडेंट के दौरान अदनान काजी को भी आंख में चोटें आई है| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी बाईक चालक के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 281, 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 15 अप्रैल 2026/ 04.50