क्षेत्रीय
15-Apr-2026
...


- सजा पूरी होने के बाद भी आर्थिक तंगी के कारण बंद थे जेल में भोपाल(ईएमएस)। एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राईट्स (एपीसीआर) की पहल पर तीन कैदियों को जुर्माना राशि अदा कर रिहा कराया गया, जिससे उन्होंने एक बार फिर सलाखो से बाहर आकर खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला। यह पहल उन कैदियों के लिए राहत बनकर आई जो केवल आर्थिक तंगी के कारण जेल में बंद थे। यह सराहनीय कार्य एपीसीआर के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अनवर पठान, डॉ. फ़ज़ल रहमान, एडवोकेट ज़ुबैर इलाही, मारूफ अहमद खान और इमरान अहमद उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एपीसीआर हर साल 26 जनवरी, 14 अप्रैल, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर आर्थिक रूप से कमजोर कैदियों की जुर्माना राशि अदा कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करता है, जिससे उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापस लौटने का अवसर मिल सके। एपसीआर ने इस मानवीय कार्य में सहयोग प्रदान करने हेतु जेल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। संस्था ने विशेष रूप से जेल अधीक्षक राकेश भांगरे एवं जेलर एसएस मरावी का हार्दिक धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह पुनित कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सका। जुनेद / 15 अप्रैल