क्षेत्रीय
17-Apr-2026
...


- गिरने से दोनो महिलाए हुई गंभीर घायल भोपाल(ईएमएस)। शहर की गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बीते दिनो जेके रोड पर आशा कार्यकर्ताओ से लूट करने वाले बाइक सवार दो लूटेरो को गिरफ्तार किया है। लुटरो के अचानक हुए हमले से चलती स्कूटी से सड़क पर गिरकर स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली गंभीर रुप से घायल हो गई थी। पकड़े गये दोनो बदमाशो के खिलाफ 10 और फरार आरोपी के खिलाफ दर्जन भर से अधिक अपराधिक प्रकरण दर्ज है। - आशा कार्यकर्ताओ पर किया था हमला पुलिस के अनुसार ऐशबाग क्षेत्र स्थित पुष्पा नगर में रहने वाली ज्योति ठाकुर (38) पत्नी अजय ठाकुर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। उनके पड़ोस में कस्तूरी राठौर (46) रहती हैं। शुक्रवार शाम को ज्योति और कस्तूरी स्कूटी से अपनी सहेली नीतू शर्मा के नरेला शंकरी स्थित घर गई थीं। वहां से वापस लौटते समय रात करीब पौने दस बजे जब वे रायसेन रोड पर बिजली कालोनी के सामने पानी की टंकी के पास पहुंची तभी उनका पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाश करीब आए और स्कूटी पर पीछे बैठीं कस्तूरी राठौर का पर्स छीनने के लिये जोर से झपटा मारा। पर्स का बेल्ट बाएं कंधे पर था, जिससे झपटा लगते ही वह उनकी गर्दन में फंस गया। बदमाश ने दोबारा ताकत से पर्स खींचा तब पर्स का कुंडा टूट गया, वहीं झटके से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। गिरने के कारण कस्तूरी का सिर फट गया। साथ ही दाएं कंधे व कोहनी में चोट लगी है। जबकि ज्योति का दाहिना हाथ-पांव टूट गया। लूटे गये पर्स में मोबाइल और नगदी रखी थी। सूचना मिलने पर गोविंदपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। - पल्सर बाइक से की थी लूट, खंडहरनुमा मकान से पकड़ाये थाना प्रभारी गोविंदपुरा अवधेश सिंह तोमर ने बताया की घटनास्थल के आसपास के इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरे न होने से इलाके से गोपनीय जानकारी जुटाई गई। इस दौरान अहम सुराग पता चला की घटना वाले दिन अज्ञात लुटेरो ने पल्सर बाईक से लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को घेराबंदी करते हुए टीआरटी स्कूल के पीछे खंडहरनुमा क्वार्टर से दो आरोपियोआदिल पिता शाकिर (25) और शाबान पिता शमीम (20) दोनो निवासी झुग्गी बस्ती अर्जुन नगर, मेंदा मिल के पास को धर दबोचा। कार्यवाही के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर तीसरा बदमाश यूसुफ पिता शाबिर (21) निवासी, चिकलोद रोड, जहांगीराबाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियो के पास से लूट में इस्तेमाल की गई बाइक, लूटा गया पर्स सहित दस्तावेज जप्त किये है । पुलिस फरार आरोपी यूसुफ की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। - लंबा-चौड़ा अपराधिक रिकार्ड है लुटेरो का पुलिस ने बताया की गिरफ्तार आरोपियो में शामिल.आदिल के खिलाफ भोपाल के थाना मिसरोद, एमपीनगर, हबीबगंज और गोविंदपुरा सहित थाना गौहरगंज में 8 अपराधिक मामले दर्ज है। वहीं बदमाश शाबान के खिलाफ थाना गोविंदपुरा में दो मामले दर्ज है। फरार आरोपी यूसुफ के विरुद्व थाना ऐशबाग, बैरसिया, जहांगीराबाद, पिपलानी, कोहेफिजा और गोविंदपुरा थाने में 13 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। जुनेद / 17 अप्रैल